Posts

Showing posts from January, 2020

पृथक विदर्भ राज्य मिलेगा तो कैसे?

Image
कैसे अलग राज्य बनेगा विदर्भ?   इतने मोर्चे, इतने धरना, इतने कर आंदोलन चुके!… फिर भी कोई सुधि लेने वाला सामने नहीं आया. विदर्भ गीत गाकर जिस-जिसने सत्ता पाई, महाराष्ट्र का ही हो कर गया. विदर्भवादी भी क्या कर रहे हैं… “गरजा महाराष्ट्र माझा…” की धुन पर वे भी तो झूम ही रहे हैं… विदर्भ नाम के नारे लगाते हैं और महाराष्ट्र आइकॉन का, महाराष्ट्र के धुन पर थिरक रहे हैं… विदर्भ का कहीं कोई सम्मान नहीं, विदर्भ का कहीं कोई गान नहीं, विदर्भ का किसी में कोई सम्मान नहीं…तो क्या केवल सत्तासुख के नाम पर विदर्भ चाहिए?… विदर्भ ही विदर्भ दिला सकता है… यह जान लो कि विदर्भ देने वाला भी विदर्भ है… दिलाने वाला भी विदर्भ ही है… कोई गड़करी, कोई फड़णवीस, कोई मोदी, कोई शाह, कोई ठाकरे और न कोई शरद पवार ही विदर्भ दिलाने वाला है… विदर्भ यदि चाहिए तो बस केवल और केवल विदर्भ ही विदर्भ दिला सकता है…तो यदि विदर्भ चाहिए तो केवल विदर्भ का सम्मान करो… विदर्भ की धरती को मां की तरह प्यार करो, मां की तरह सम्मान दो…! जब तक विदर्भ के लोग स्वयं विदर्भ का, विदर्भ के अपने इतिहास पुरुषों का, विदर्भ के लिए जीवन अर्पित कर द